कॅरियर मेले के लिए हुई कॉलेज प्रमुखों की बैठक
कॅरियर मेले के लिए हुई कॉलेज प्रमुखों की बैठक
बड़वानी | पीजी कॉलेज बड़वानी में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ ने कॅरियर अवसर मेले के लिए बैठक शुक्रवार को रखी। 23 व 24 फरवरी को मेला लगेगा। बैठक में बड़वानी, सेंधवा, अंजड़, राजपुर और निवाली कॉलेजों के प्राचार्यों, कॅरियर काउंसलर्स व ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर्स शामिल थे। बैठक में प्राचार्य डॉ. पीएस कापसे ने कहा उद्यमिता विकास के माध्यम से स्वरोजगार को भी बढ़ाया दिया जाए। यह मेला कलेक्टर अजयसिंह गंगवार के संरक्षण में होगा। उपप्राचार्य डॉ. एनएल गुप्ता ने कहा मेले में अधिक से अधिक विद्यार्थियों का प्लेसमेंट करने की व्यवस्था करेंगे। मेले को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सात समितियां बनाई गई है। मेला संयोजक डॉ. मधुसूदन चौबे ने रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान डॉ. ज्योति अवासे, प्रो. संजय साठे, प्रो. पीजी शिंदे, डॉ. दीपक शर्मा, दीपक अग्रवाल, ऋतु निगम, डॉ. के. तावड़े, डॉ. कविता भदौरिया, प्रो. जीएस वास्केल, डॉ. अशोक ठाकुर, प्रो. वीके उछावर, विशा पाटिल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।