पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खादी वसंतोत्सव पर 4 दिनी प्रदर्शनी शुरू

खादी वसंतोत्सव पर 4 दिनी प्रदर्शनी शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नपा हॉल में लगाई प्रदर्शनी

भास्कर संवाददाता |बड़वानी

कुटीर उद्याेगों को बढावा देने केल ए खादी बसंतोत्सव के तहत चार दिनी प्रदर्शनी लगाई गई। कलेक्टर अजयसिंह गंगवार व उनकी प|ी अलका गंगवार ने शुक्रवार को प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। नगरपालिका हॉल में खादी वस्त्र, विंध्यावेली व आजीविका उत्पाद प्रदर्शनी लगी है। प्रदर्शनी सुबह 11 से रात 9 बजे तक खुली रहेगी। कलेक्टर ने अपनी प|ी के लिए दो कुर्ते खरीदे। वहीं श्रीमती गंगवार ने पति के लिए दो शर्ट खरीद कर उपस्थित लोगों को खरीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

चार दिनी प्रदर्शनी में खादी के रेडिमेड कपड़े, सिल्क की साड़ियां, दरी, आसन, शर्ट, ड्रेस मटेरियल, विंध्यावेली के मसाले, अचार, पापड़, हर्बल शैम्पू, क्रीम सहित बड़वानी के विभिन्न संकुलो द्वारा बनाए आजीविका उत्पाद भी प्रदर्शनी में रखे गए हैं। मप्र खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रबंध संचालक व बड़वानी जिले की पूर्व कलेक्टर रेनू तिवारी ने बताया यह प्रदर्शनी खादी बोर्ड, विंध्यावेली के उत्पादों से लोगों को परिचित कराने के लिए लगाई है। वहीं जिले की महिलाओं को घरों में छोटे-छोटे उद्योग लगाकर खादी वस्त्रों, घरेलू उत्पाद का विक्रय खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से जुड़कर करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने बताया जिले का कोई भी महिला स्व-सहायता समूह कुटीर उद्योग से जुड़ना चाहता है, तो उन्हें तकनीकी ज्ञान दिया जाएगा। इस दौरान मप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के विपणन प्रबंधक अजीत प्रजापति, बड़वानी प्रबंधक हीरमल सत्या, विपणन सलाहकार विंध्यावेली दीपक उपगढ़े, खरगोन प्रबंधक ओपी जोशी, रेशम केंद्र महेश्वर प्रबंधक संदीप पारे, अलीराजपुर प्रबंधक संतोष सुलेखे, महाप्रबंधक उद्योग एसएस मंडलोई, नपा सीएमओ संतराम चौहान, राधेश्याम अग्रवाल (राधू भंगार) सहित बड़ी संख्या में अफसर व नागरिक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...