नगर में शांति मशाल यात्रा पहुंची
राजपुर | लायंस क्लब इंटरनेशनल के 100 साल पूरे होने पर शताब्दी उत्सव के रुप में शांति मशाल यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा शुक्रवार को सेंधवा से होते हुए राजपुर पहुंची। यह मशाल धीरेंद्र भंसाली ने डॉ. संजय गुप्ता को मशाल सौंपी। वाहन रैली में मशाल को नगर में भ्रमण कराकर अंजड़ भेजा गया। इस दौरान डॉ. पीजी पटेल, नरेंद्र गुप्ता, मुकेश कुशवाह, महेश वर्मा, समीर एलची, संगीता मंडलोई, विजय अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।