- Hindi News
- मिर्च पर वायरस के अटैक से किसानों के तीखे हुए बोल
मिर्च पर वायरस के अटैक से किसानों के तीखे हुए बोल
मिर्चपर वायरस के अटैक। किसानों की अनदेखी। प्रभावित क्षेत्रों के सर्वे में पटवारी और राजस्व अमले की सुस्ती जैसी समस्याओं को लेकर जिले के सभी विकासखंडों से बड़ी संख्या में किसान जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए। हनुमान मंदिर सेगांव में सोमवार को करीब ढाई घंटे हुई बैठक में भारतीय किसान संघ की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष लक्ष्मण हम्मड़ ने कहा- पटवारियों ने अब तक खराब फसल का सर्वे नहीं किया है। इस लिहाज से राहत रािश कैसे मिल पाएगी। इस संबंध में संघ किसानों की लड़ाई जारी रखेगा। जरूरत पड़ने पर किसानों की समस्याओं को लेकर भोपाल और दिल्ली भी जाएंगे। जब सर्वे ही नहीं हुआ तो आखिर राहत राशि कैसे मिलेगी।
अबये करेंगे किसान - राजपुरके किसान संघ की अगुवाई में मंगलवार को वाहन रैली के रूप में जिला मुख्यालय आएंगे। सुबह करीब 10 बजे वे राजपुर से निकलेंगे। यहां पर कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर रवींद्र सिंह को समस्याओं से अवगत कराएंगे।
भाकिसं के हम्मड़ बने नए अध्यक्ष
भारतीयकिसान संघ की नई कार्यकारिणी में नाना भिला चौधरी, सुधीर शर्मा, श्याम कछावा उपाध्यक्ष, राकेश गोरख बागुल टेमली जिला मंत्री, नरेंद्र सांखला सहमंत्री, अनिल काग चितावल युवा वाहिनी संयोजक, हरीराम राठौर कोषाध्यक्ष, राजेश साहू, जगदीश तोमर, उत्तम मोगरे, सीताराम खरते, सुनिल सेंदाने, अविनाश मराठे, सुरेंद्र पाटीदार, प्रमोद भायल, नारायण रामजी, सुरेश पाटीदार सदस्य एवं मुन्नीबाई जाधव को जिला संयोजक बनाया है।
भाकिसं के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने इन समस्याओं पर चर्चा की
{ वायरस प्रभावित मिर्च बेल्ट राजपुर, बड़वानी का सर्वे कृषि विवि इंदौर के कृषि वैज्ञानिकों से कराया जाना था, जो अभी तक नहीं हो पाया।
{ कासेल और ऊंचाई तालाब का पानी खेतों में घुस जाने से फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है, इसका सर्वे पटवारियों ने अभी तक नहीं किया।
{ किसानों काे समय रहते सलाह-सुझाव क्यों नहीं दिए गए जबकि कृषि अफसरों को खेतों में पहुंचकर किसानों को सलाह देना चाहिए।
हनुमान मंदिर सेगांव में हुई बैठक में मौजूद किसान।