पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनसुनवाई : लोअर गोई नहरों का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग

जनसुनवाई : लोअर गोई नहरों का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टोरेट में मंगलवार को जनसुनवाई में लोगो ने अफसरों को आवेदन सौंपकर समस्याओं का निराकरण करने की मांग की। जनसुनवाई में 65 आवेदन आए। बालकुआं, रेहगुन के 10-12 किसानों ने निर्माणाधीन नहरों के डेम का पानी छोड़ने पर कलेक्टर अजयसिंह गंगवार को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। उन्होंने आवेदन देकर बताया लोअर गोई की पश्चिमी मुख्य नहर का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने की मांग की। जनसुनवाई में सांगवी की महिला कमलाबाई ने बताया उनके पति का पंजीयन कर्मकार मंडल की योजना में हुआ था। पति की मौत को दो वर्ष हो गए। राशि के लिए जपं राजपुर के चक्कर लगा रही है। अब तक राशि का भुगतान नहीं हुआ है। जिपं सीईओ बी कार्तिकेयन ने श्रम अफसर एसआर ठाकुर को मामले की जांच के लिए जपं राजपुर भेजा। साथ ही राजपुर सीईओ को मंगलवार शाम तक समस्या निराकरण के निर्देश दिए। धमनई के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री आवास मिशन के तहत वर्ष 2014-15 में राशि स्वीकृत होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया नवंबर 15 में बैंक से पहली किश्त मिली, जिससे उन्होंने आवास निर्माण शुरू किया था। अब तक दूसरी किश्त नहीं मिली है। जनसुनवाई में राजपुर के रऊफ खान ने उनके नवासे आफताब के माता-पिता की मौत के बाद उसका पालन-पोषण कर रहे हैं। आफताब कक्षा छटी में पढ़ता है। उन्होंने फास्टर केयर योजना में छात्रवृत्ति मिलती थी। पिछले 7 महीने से राशि नहीं मिली है। विकासखंड सेंधवा के ग्राम नवलपुरा, बोरली, जुलवान्या के ग्रामीणों ने आवेदन सौंपकर गांवों के हैंडपंप का जलस्तर गिरने से पानी की समस्या की शिकायत की। सेगवी तालाब का पानी नाले में छोड़कर गांवों में पानी की समस्या का निराकरण की मांग की। जनसुनवाई में आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक औषधालय में अंशकालीन स्वैच्छिक पद पर कार्यरत कर्मचारियों ने मानदेय बढाने की मांग की। ग्राम आमझिरी के लोगों ने स्वयं की जमीन पर वन विभाग के कर्मियों द्वारा बाउंड्रीवाल बनाने की शिकायत की। उन्होंने बताया आपत्ति लेने पर कर्मचारी परेशान कर रहे हैं। उन्होंने जमीन पर निर्माण रूकवाने की मांग की।

खबरें और भी हैं...