छात्रा के परिजन से मिले एसडीओपी व टीआई, ग्रामीणों ने भी सवाल किए
छात्रा के अर्द्धनग्न शव मिलने के मामले में मंगलवार रात 7.30 बजे राजपुर एसडीओपी पदमसिंह बघेल व टीआई कमलसिंह पंवार एकलबारा पहुंचे। यहां पर पीड़ित परिवार से मिले। ग्रामीणों ने एकत्र होकर एसडीओपी व टीआई को घेरकर पुलिस की कार्रवाई के संबंध में आक्रोश जताया। साथ ही टीआई की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होने की बात पर सवाल जवाब किए।
ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा- मामले में सामूहिक दुष्कर्म का उल्लेख नहीं कर केवल हत्या का मामला बता रही है। इस संबंध में अन्य अारोपियों को अब तक नहीं पकड़ा गया है। श्री बघेल ने बताया मामले की जांच चल रही है। केवल शंका के आधार पर किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। पुलिस मामले में सबूत जुटाने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों ने एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा से मौके पर आकर ग्रामीणों से चर्चा करने की मांग की है।
एसडीओपी पदमसिंह बघेल व टीआई कमल पंवार से सवाल-जवाब करते ग्रामीण।