दुर्घटना में घायल युवक की मौत
दुर्घटना में घायल युवक की मौत
बड़वानी. अंजड़थाना क्षेत्र में बाइक दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान इंदौर के अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल से डायरी आने के बाद शनिवार अंजड़ थाना मर्ग कायम किया है। पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को बाइक से राजपुर जा रहे महेश पिता कालूराम की बाइक बिलवा रोड के पास फिसल गई थी। दुर्घटना में घायल महेश को जिला अस्पताल से इंदौर रैफर किया गया था।