पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वयं सहायता समूहों का गठन

स्वयं सहायता समूहों का गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वयं सहायता समूहों का गठन

राजपुर: मप्रराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन संकुल राजपुर अंतर्गत ग्राम बुदरा एवं दानोद में शिविर लगाया गया। 7 दिनी ग्राम प्रवेश कार्यक्रम में ग्रामीण गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह गठन करने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन के प्रति जागरूक कर महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के जरिए बचत का महत्व बताया गया। ग्रामीण महिलाओं ने 7 दिनी कार्यक्रम के दौरान ग्राम भम्रण, फलियावार बैठक, प्रेरणा गीतों के माध्यम तथा ग्राम में रैली निकालकर समूह निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। बुधवार को कार्यक्रम का समापन आजीविका मिशन के संकुल सदस्य संजय बरफा, सपना खोड़े एवं सामुदायिक स्रोत व्यक्तियों (सीआरपी) ने समूह संचालन एवं लेखा संधारण का प्रशिक्षण देने के बाद किया।