वार्ड 1 में 500 खाते खोले
वार्ड 1 में 500 खाते खोले
राजपुर: प्रधानमंत्रीजन धन योजना के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक ने वार्ड क्रमांक 1 में जाकर खाते खोले गए। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने जन धन योजना में अपने खाते खुलवाए। पार्षद पति शहजादा मंसूरी ने बताया वार्ड में जाकर खाते खोलने से लोगों को जो बैक में परेशानी उठानी पड़ती है। उससे उनको राहत मिली है। प्रबंधक सतीश कुमार शर्मा ने बताया वार्ड 1 में प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत 500 लोगों के खाते खोले गए। इस दौरान देवेंद्र कुशवाह, राहुल कुशवाह सहित वार्ड 1 के लोगों शामिल थे।