पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीले चावल देकर दिया निमंत्रण आज निकलेगी नर्मदा कलश यात्रा

पीले चावल देकर दिया निमंत्रण आज निकलेगी नर्मदा कलश यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर गांव के हर घर में कलश वितरण के लिए दल रवाना

भास्कर संवाददाता | जुलवानिया

मांनर्मदा के तट पर विराट हिंदू सम्मेलन होने जा रहा है। हमारे नगर में गुरुवार को मां नर्मदा कलश यात्रा निकाली जाएगी। आप सहपरिवार जरूर आएं। कुछ ऐसा ही आग्रह मां नर्मदा धर्म रक्षा समिति के सदस्यों ने बुधवार को नगर के घर-घर में पीले चावल देकर निमत्रंण दिया। राजपुर तहसील के प्रभारी सचिन सैते ने बताया आगामी 10 फरवरी को महेश्वर में मां नर्मदा हिंदू सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान प्रत्येक ग्राम में मां नर्मदा कलश की स्थापना की जाएगी। गुरुवार को स्थानीय गायत्री मंदिर सभागृह से मां नर्मदा कलश को लेकर शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो नगर के विभिन्न मार्ग से होते हुए श्रीराम मंदिर पहुंचेगी। यहां से संत श्री भारतानंद स्वामी रोसेश्वर धाम संत श्री बजरंग दास महाराज नागलवाड़ी श्रद्धालुओं को कलश का वितरण किया जाएगा। पीले चावल देने वालों में जिला सदस्य रेखा शर्मा, तहसील सह संयोजक संजीव गुप्ता, सीमा गुप्ता, प्रीति श्रीवास, आशा श्रीवास, पूजा महाजन, मोहिनी गायकवाड़, सुनील कौशल मौजूद थे।

कलश वितरण के लिए दल को रवाना करते लोग।

पीले चावल देकर निमंत्रण देते समिति के सदस्य।