भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू
राजपुर : बसस्टैंड पर युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दीपक सिंगनाथ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा सदस्यता महाअभियान शुरू किया। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओम सोनी, विशाल पटेल, भागीरथ सुराणीया, सुनील मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड 14 में घर-घर जाकर भाजपा सदस्यता अभियान चलाया। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओम सोनी, भाजपा जिला मंत्री तुलसीराम पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश जमादारी, प्रदेश युवा मोर्चा सदस्य यशवंत कानपुर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।