पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामूहिक विवाह के लिए समिति गठित

सामूहिक विवाह के लिए समिति गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामूहिक विवाह के लिए समिति गठित

पलसूद: सोमवारको नगर में धनगर समाज की बैठक हुई। इसमें सामूहिक विवाह सम्मेलन की समिति का गठन किया गया। धनगर समाज का 13वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 21 अप्रैल को राजपुर तहसील के सनगांव में होगा। बैठक में सामूहिक विवाह के सम्मेलन को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। इसमें समिति का अध्यक्ष हिरदाराम धनगर को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। इस सम्मेलन में पांच जिलों बड़वानी, खरगोन, धार, खंडवा, इंदौर के समाज के लोग शामिल हुए हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मुकेश धनगर, जिलाध्यक्ष भीलूराम धनगर, जिला महामंत्री जगदीश धनगर, तहसील अध्यक्ष सालकराम धनगर, अमृत धनगर, राजकुमार धनगर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।