पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोगुना हुई महंगाई पर नहीं बढ़े उत्पाद के दाम

दोगुना हुई महंगाई पर नहीं बढ़े उत्पाद के दाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निमाड़में कपास फसल की अधिक उत्पादकता के नाम पर पिछले 6 साल के रिकार्ड में किसानों को उनकी उपज का सबसे कम दाम दिया जा रहा हैं। जबकि इन 6 साल में लागत महंगाई दो गुनी हो गई है। किसानों को उसके उत्पाद की कीमत बहुत कम मिलती है। यह कैसी नीति है। किसानों के हक अधिकारों को छीनने वालों के विरोध में निमाड़ महासंघ किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसान एकजुट होकर 23 दिसंबर को बड़वानी में हनुमान मंदिर में बैठक होगी। इसके बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

नगर के गेस्ट हाउस में निमाड़ महासंघ की बैठक में निमाड़ महासंघ के प्रमुख संजय रोखड़े ने जिले के किसानों एकजुट होकर संघर्ष करने की बात कही। केदार धनारे ने किसानों के समक्ष कहा जब तक अपने हक अधिकारों फसल के मुआवजे के लिए हम संघर्ष नहीं छेड़ेंगे हम कोई कुछ नहीं देने वाला है। मदन मुलेवा ने कहा जिले में 8 हजार एकड़ में मिर्ची वायरस के कारण खत्म हो गई। आज तक जिला प्रशासन ने किसी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया। इन सभी विषयों को लेकर भविष्य में एक बड़ा आंदोलन करने की योजना बनेगी। बलराम पटेल, अनिल लोनारे, जितेंद्र गनवानी, शंकर काग, सखाराम आसके, राजकुमार यादव, देवीसिंह आसके, डोगर धनगर, डाॅ. राकेश थे।

निमाड़ महासंघ की बैठक में शामिल कार्यकर्ता किसान।

बैठक