- Hindi News
- 7 दिन में समस्याओं का निराकरण नहीं तो जिले को सब्जी देंगे दूध
7 दिन में समस्याओं का निराकरण नहीं तो जिले को सब्जी देंगे दूध
खेतोंमें हल चलाने, बीज बोने वाले किसान मंगलवार को अलग ही रूप में दिखाई दिए। मांगों को लेकर रैली के रूप में कलेक्टोरेट पहुंचे िकसानों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा सात दिन में समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो किसान जिले को सब्जी देंगे दूध। उसके बाद जिले के सभी मुख्य मार्गों पर चक्काजाम किया जाएगा। भारतीय किसान संघ की अगुवाई में राजपुर बड़वानी विकासखंड के करीब 1500 किसान दो पहिया वाहन से कलेक्टोरेट आए थे। उन्होंने 1500 आवेदन भी दिए। संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण हम्मड़ एवं तहसील अध्यक्ष मंशाराम पंचोले ने बताया मिर्च, कपास और बेल वाली सब्जी की फसलें लाइलाज बीमारी से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उन्हें बचाने में उपज से दोगुना खर्च हो गया है। िकसानों ने सोसायटी और बैंक से क्राप लोन ले रखा है। फसलें नहीं आएंगी तो भरपाई कैसे करेंगे। कृषि और उद्यानिकी विभाग किसानों का सर्वे कराएं एवं राहत राशि बीमा दिलाएं। संयुक्त कलेक्टर एसपीएस चौहान ने किसानों को एक सप्ताह में राजस्व अमल से सर्वे कराने का भरोसा दिलाया है।
यह समस्याएं भी बताईं
{ सालखेड़ा तालाब नए वेस्टवेयर की खुदाई एक मीटर ज्यादा कर दी गई है। इससे गेहूं-चने की फसल एक माह बाद आने की आशंका रहेगी।
{ राजपुर से मंडवाड़ा नया रोड बनने से आसपास के खेतों में बारिश का पानी जमा हो गया है, निकासी का काेई काम नहीं हुआ है।
कलेक्टोरेट में प्रदर्शन करते किसान।