कन्या हाईस्कूल के गेट में लगा दी आग
{दूसरी बार हुई घटना गांव से बहार है स्कूल
भास्करसंवाददाता|जुलवानिया
राजपुररोड के पास स्थित नवीन कन्या हाईस्कूल भवन में सोमवार-मंगलवार की रात में किसी अज्ञात बदमाश ने आग लगा दी गई है। संस्था के आरएस जाधव ने बताया एबी रोड बायपास के पास कन्या हाईस्कूल का नवीन भवन है। इसमें कक्षाएं संचालित की जा रही है। रात में किसी असामाजिक तत्व ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर दरवाजे में आग लगा दी। धुआं देखने के बाद पास के खेत रखवालों ने पानी डालकर आग बुझाई। इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। दरवाजा आधा जला है। संस्था ने पुलिस चौकी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
एक साल पहले बालक हाईस्कूल के प्राचार्य कक्ष में भी किसी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इसके चलते महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए थे। इसके बाद विद्यालय में एक चौकीदार की व्यवस्था की गई।
आग से जला हुआ दरवाजा।