सकलेन शेख
सकलेन शेख
जाबीर खान
राज्य स्तर फुटबॉल स्पर्धा में दो का चयन
सिलावद|नगर केशासकीय उमावि सिलावद के दो विद्यार्थियों का चयन विभागीय राज्य स्तर पर हुआ है। पिछले दिनों अालीराजपुर में हुई संभागीय स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं के सकलेन शेख कक्षा 10 वीं के जाबीर खान का चयन किया गया। यह दोनों छात्र पश्चिम क्षेत्र की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। बड़वानी सहायक आयुक्त आरके जैन, जिला खेल अधिकारी मुकेश मालवीय, प्राचार्य मुस्तकीम खान, खेल अनुदेशक जाकीर शेख विद्यालयीन स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने हर्ष जताया है।