जन-जन को जगाना है घर-घर में नल लगाना है
जन-जनको जगाना है, घर-घर में नल लगाना है.. जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। नल कनेक्शन विशेष अभियान के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने कार्यपालन यंत्री पीके जैन एवं उपयंत्री आबिद खान के मार्गदर्शन में नगर के पास मोरगुन में शालेय विद्यार्थियों ने रैली निकाली।
रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को शुद्ध पीने के पानी के प्रयोग एवं घर में नल-जल योजना के तहत निजी नल कनेक्शन लेने के प्रति जागरूक करना है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी से जिला सलाहकार सपना शंकरपुरकर ने निजी नल कनेक्शन का दैनिक जीवन में महत्व एवं उपयोगिता को समझाया। उन्होंने बताया अशुद्ध पीने का पानी ही करीब 80 प्रतिशत बीमारियों का कारण है। विकासखंड समन्वयक सरिता चौहान ने शुद्ध पीने के पानी का स्वास्थ्य पर प्रभाव संबंधी जानकारियां दी। दूषित जल की जांच एवं एफटीके कीट के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान विकासखंड समन्वयक तेजल यादव एवं दीक्षा गुप्ता उपस्थित थे।