पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल परिसर में गाजरघास की सफाई कराई

स्कूल परिसर में गाजरघास की सफाई कराई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लाकके किसी भी स्कूल के आसपास गाजरघास या अन्य किसी तरह की झाड़ियां पाई जाती है तो सम्बन्धित प्राचार्य एवं प्रधानपाठक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह निर्देश बीईओ केएल भांवरे ने ब्लाक के सभी शालाओं के लिए जारी किए हैं। गौरतलब है भास्कर ने अपने 21 सितंबर के अंक में मिडिल स्कूल प्रांगण में स्थित प्राथमिक शाला के आसपास उग रही गाजरघास और इसमें से निकलने वाले जहरीले जीवों को लेकर समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। बीईओ के आदेश पर सिर्फ संबंधित शाला के आसपास उग रही गाजरघास को साफ कराया गया, बल्कि स्कूल में पेयजल, अग्निशमन आदि की व्यवस्थाएं करने के लिए कहा है। जबकि अब तक ब्लाक के शिक्षा अफसर लापरवाही कर रहे थे।

स्कूल से गाजरघास की सफाई कराई गई।

जारी किए गए निर्देश

सोमवारको यह निर्देश सभी प्राथमिक, माध्यमिक उच्चतर माध्यमिक शालाओं के प्राचार्यों को जारी कर दिए गए। बीईओ ने बताया ऐसे मामलों में अनदेखी के चलते भविष्य में शाला में पढ़ने वाले बच्चों के साथ बड़ी अनहोनी घट सकती है।