आरोपी के खून से सने कपड़े मोबाइल मिले
सनावद| जूनापानीके पास 9 सितंबर को मिली किसान मुन्नालाल की सिर कुचली लाश के मामले में शामिल आठवें आरोपी को पुलिस ने रविवार को उसके घर से गिरफ्तार किया था। सोमवार को पूछताछ में आरोपी ने कई राज उगले। उसके कब्जे से मृतक का मोबाइल खून से सने कपड़े बरामद किए गए। धनगांव जिला खंडवा के बेनीपुरा गांव निवासी मुन्नालाल की संदेहास्पद परिस्थिति में लाश मिली थी। पुलिस ने जांच के बाद 8 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। 7 आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके थे। आठवें आरोपी अंकित राधेश्याम बैसवार को रविवार उसके बैसवार मोहल्ला स्थित घर से गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ की तो वह टूट गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने मृतक के कपड़े को पानी से धो डाला था, लेकिन इसके बावजूद कपड़ों पर खून के धब्बे नजर रहे थे। थाना प्रभारी एमएस जाट ने बताया आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
आरोपी अंकित