किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
सनावद| ग्रामढकलगांव में प्राकृतिक प्रकोप से मिर्च फसल में वायरस का प्रकोप होने से किसान चिंतित हैं। सोमवार को गांव के किसानों ने तहसीलदार सत्येंद्र बैरवा को ज्ञापन सौंपा। आगामी फसल की तैयारी करने में किसानों के पास बीज खरीदने तक का पैसा नहीं है। उन्होंने मांग की कि सेवा सहकारी संस्थाओं में हर साल किसानों से फसल बीमा की राशि जमा की जाती है, लेकिन नुकसान के बाद भी यह राशि किसानों को नहीं दी जा रही है। राशि जल्द दिलवाना चाहिए। इस दौरान किसान कमल बड़वाला, पंडित केशव खेड़े, श्रीराम बड़वाला महादेव, टीकाराम आदि मौजूद रहे।