पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नमकीन पूड़ी के साथ मिर्ची खजूर का छेंदा खाएंगे लोग

नमकीन पूड़ी के साथ मिर्ची खजूर का छेंदा खाएंगे लोग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करसंवाददाता|महेश्वर

मांनर्मदा हिंदू संगम की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। संगम में शामिल होने वाले लोगों को नमकीन पूड़ी के साथ खजूर मिर्ची का छेंदा परोसा जाएगा। पार्किंग व्यवस्था के लिए धामनोद-बड़वाह मार्ग पर चार जोन में करीब एक दर्जन पाइंट तैयार किए हैं। पार्किंग के लिए कुल 11 पाइंट तैयार किए हैं। एक पाइंट पर करीब पांच हजार से ज्यादा वाहन पार्क होंगे। निमाड़-मालवा प्रांत से आने वाले हजारों वाहनों के लिए अपने क्षेत्र के नंबर दिए हैं। दूरदराज से आने वाले वाहन 10 फरवरी सुबह 5 से 6 बजे आना शुरू होंगे। भोजन व्यवस्था प्रभारी विधायक राजकुमार मेव ने तीन लाख लोगों के आने की संभावना को देखते हुए तहसील में 16 पाइंट बनाए हैं। एक पाइंट पर 15 से 20 हजार लोगों के लिए भोजन बनेगा। माली समाज धर्मशाला में 20 हजार लोगों के भोजन निर्माण की व्यवस्था की गई है। यहां व्यवस्था प्रमुख राजा दादु सराफ विक्रम पटेल ने की है। धर्मशाला में नमकीन पूड़ी के साथ खजूर मिर्ची का छेंदा बनेगा। भोजन निर्माण 9 फरवरी से शुरू होगा। मुख्य कार्यक्रम 10 फरवरी को वितरण किया जाएगा।

माली समाज धर्मशाला में भोजन व्यवस्था के तहत 34 क्विंटल आटा, 5 क्विंटल हरी मिर्च, 9 क्विंटल तेल, 1 क्विंटल गुड़ सहित मूंगफली के दाने, धनिया, तिल्ली अन्य सामग्री की व्यवस्था की है।