पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खरगोन के प्रेमी को पीट पीटकर मार डाला

खरगोन के प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक साल से दोनों के बीच अवैध संबंध थे

भास्करसंवाददाता| निंबोला

शुक्रवार देर रात को खरगोन से प्रेमी झांझर में प्रेमिका से मिलने उसके घर तक जा पहुंचा। बहन के साथ प्रेमी को देख भाई का गुस्सा फूट पड़ा। प्रेमी को भाई नाले की आेर ले गया। यहां उसने प्रेमी को लड़की से जमकर पीटा। पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। बाद में उसने प्रेमी को उसके ससुर के घर में खटिया पर डाल दिया। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

खरगोन जिले के खारया हेलपड़ावा से गुड़िया उर्फ संदू भीमसिंह बारेला (30) मतदान करने झांझर आया था। एक साल पहले तक संदू परिवार के साथ झांझर स्थित सुसराल में ही रहता था। उसका परिचय पत्र भी यही का था। साल भर पहले प|ी की मौत हो गई थी। तभी से गांव की विधवा से उसका अफेयर शुरू हो गया था। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए थे।

संदू खरगोन से 4 फरवरी को झांझर आया था। 5 फरवरी को उसने मतदान किया। शुक्रवार देर रात 3 बजे वह विधवा प्रेमिका से मिलने पहुंचा। प्रेमिका के भाई राजेश नानसिंह ने दोनों को एक साथ देखा। उसे पहले से दोनों पर शक था। गुस्से में राजेश ने संदू की पीटाई शुरू की। घसीटकर राजेश उसे घर के पीछे नाले की आेर ले गया। यहां उसने संदू की लकड़ी से जमकर पीटाई की। पीट-पीटकर उसने संदू को अधमरा कर दिया था। उसी हालत में राजेश उसे ससुर के घर ले गया। यहां उसने संदू को अधमरी हालत में घटिया पर डाल दिया। संदू ने सास रूपलीबाई होल्कर से बात भी की। सास ने जमाई से पूछा क्या हुआ। तो उसने बताया सीने में दर्द है। मेरा इलाज करो। कुछ ही देर बाद उसने खटिया पर दम तोड़ दिया।

गांव के मांगीलाल करणसिंह ने निंबोला थाना पुलिस को शनिवार सुबह 10 बजे घटना की सूचना दी। हत्या की खबर मिलने पर तुरंत पुलिस पहुंची। खटिया के साथ पुलिस शव बाहर निकालने लगी।