पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीपलझोपा में सरपंच के लिए विधायक के बेटे अामने सामने

पीपलझोपा में सरपंच के लिए विधायक के बेटे अामने-सामने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्रि-स्तरीयपंचायत चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव में रोचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। कहीं सगे भाई तो कहीं मामा-भांजे के बीच पद प्रतिष्ठा की लड़ाई होगी। पीपलझोपा में सरपंच के लिए विधायक के दोनों बेटे आमने-सामने हैं।

भगवानपुरा जनपद पंचायत की पीपलझोपा ग्राम पंचायत में भाजपा के पूर्व विधायक दलसिंह सोलंकी के दोनों पुत्र सरपंच पद के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। पिपलझोपा में जब से ग्राम पंचायत का गठन हुआ है तब से सभी पंचायत चुनाव में सोलंकी परिवार का कब्जा कर रहा है। इसी परिवार के पूर्व विधायक पुत्र पूर्व सरपंच विजयसिंह सोलंकी सरपंच पद के चुनाव में अपने छोटे सगे भाई मुकेश सोलंकी का सामना कर रहे हैं। दोनों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

जिला पंचायत खरगोन के क्षेत्र क्र 7 में सात उम्मीदवार मैदान में है। मुकाबला दिलचस्प इसलिए बन पड़ा है कि एक ही पार्टी के लिए तत्पर रहने वाले मामा-भांजे आमने-सामने है। मामा बिलाेरसिंह सोलंकी के सामने भाजपा समर्थित उनके भांजे नहारसिंह वास्कले चुनाव लड़ रहे हैं। मामा-भांजे के बीच भाजपा संगठन ने सुलह करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी।

मुकेश सोलंकी

विजयसिंह

नहारसिंह

बिलाेरसिंह