डीपीसी ने 8 शिक्षकों को नोटिस दिए
एक तरफ अधिकांश शिक्षक ई-अटेंडेंस से परहेज कर रहे हैं तो दूसरी तरफ निरीक्षण के दौरान लापरवाही भी सामने रही है। शनिवार को सर्व शिक्षा अभियान डीपीसी शैलेंद्र कानुड़े ने बलवाड़ा क्षेत्र की स्कूलों का िरीक्षण किया तो चार शिक्षक समय से पहले ही स्कूल से चले गए। जबकि चार ने डेली डायरी मेंटेन नहीं की। सभी आठ शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।