रसिक पागल बाबा के भजनों पर झूमे
गुजरात शाहवली बाबा का उर्स 12 से
श्रीकृष्ण की नौका विहार लीला की प्रस्तुति, रासलीला का समापन 14 को
रासलीला
सनावद | हजरतसैयद ख्वाजा सिराजुद्दीन शाहवली रेहमतुल्ला अलैह हजरत गुजरात शाहवली का 16वां उर्स उत्साह और अकीदत के साथ आन बान और शान से मनाया जाएगा। उर्स कमेटी के अनुसार हुसैनी मस्जिद स्थित आस्ताने पर 12 फरवरी जुमेरात को कुरआन ख्वानी, बाद नमाज़ असर मजार शरीफ पर संदल और चादर पेश की जाएगी। 12 फरवरी गुुुुरुवार को तकरीर का प्रोग्राम होगा। जिसमें मोहम्मद सनाबील रजा खान साहब हाशमती पीलीभीत राजस्थान, आला हजरत अल्लामा मोहम्मद नकीबुर्रहमान साहब हशमती कानपुर तशरीफ लाएंगे। 13 फरवरी शुक्रवार को लंगर होगा। 14 फरवरी शनिवार की रात्रि 9 बजे शानदार कव्वाली मुकाबला होगा। जिसमें हिन्दुस्तान के मशहूर कव्वाल शमीम नईम कव्वाल पार्टी जयपुर तथा गुलाम साबिर गुलाम वारिस कव्वाल पार्टी दिल्ली अपना कलाम पेश करेंगे। इस तरह 15 फरवरी रविवार सुबह 9 बजे हुसैनी मस्जिद के सामने महफिले रंग होगा। गुजरातशाहवली उर्स कमेटी ने सभी प्रोग्राम को कामयाब बनाने की क्षेत्रवासियों से अपील की है।
रासलीला में रसिक पागल बाबा के भजनों पर लोग झूम उठे।