- Hindi News
- कार्टून में भरकर रोड किनारे फेंका नवजात, कुत्ते खा गए सिर; मौत
कार्टून में भरकर रोड किनारे फेंका नवजात, कुत्ते खा गए सिर; मौत
उमरखलीरोड स्थित ओंडल नदी के पास रोड किनारे सोमवार कार्टून में भरे नवजात (बालिका) को कुत्तों ने नोंच दिया। नवजात ने रो-रोकर दम तोड़ा। राहगीरों ने कुत्तों को भगाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर नवजात के शव को जिला अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शी मनोहर चौहान मोतीपुरा ने बताया सोमवार शाम करीब 5 बजे वह बाइक से ईंट भट्टों किनारे जा रहा था। ओंडल नदी के पास रोड किनारे से नवजात के रोने की आवाज आई। मैंने सोचा आसपास के खेत में किसी मजदूर का नवजात रोया होगा। करीब 20 मिनट बाद लौटने पर रोड किनारे कार्टून में भरे नवजात को कुत्ते नोंच रहे थे। मैंने कुत्तों को भगाया। प्रत्यक्षदर्शी बलराज खटीक जीतू ठाकुर ने बताया नवजात का जन्म कुछ घंटे पहले ही हुआ था। लड़की होने या अवैध संबंध छिपाने के लिए उसे कार्टून में भरकर फेंका गया होगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी विजय शुक्ला, एन.एस. मंडलोई निर्भया टीम ने पहुंचकर पंचनामा बनाया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर जेपी बडेरिया ने जांच की। उन्होेंने बताया करीब सात से आठ माह की गर्भस्थ नवजात है। मंगलवार पोस्टमार्टम होगा।
{नवजात ने रो-रोकर तोड़ा दम {राहगीरों ने कुत्तों को भगाकर पुलिस को सूचना दी {लड़की होने या अवैध संबंध की अाशंका
उमरखली रोड किनारे कार्टून में फेंका नवजात का शव दिखाते लोग।