- Hindi News
- निबंध लिखा, कोई स्लोगन लाया शुद्ध लेखन में दिखाई प्रतिभा
निबंध लिखा, कोई स्लोगन लाया शुद्ध लेखन में दिखाई प्रतिभा
पीजीकॉलेज में सोमवार हिन्दी सप्ताह का समापन हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ. मनजीत अरोरा एवं डॉ. पारसमणी गुप्ता के निर्देशन में विद्यार्थियों के बीच विभिन्न स्पर्धाएं हुई। िकसी ने निबंध लिखा तो कोई पोस्टर, स्लोगन लेकर आया। किसी ने रचनात्मक शुद्ध लेखन, रंगोली से अपनी प्रतिभा दिखाई। वाद-विवाद, भाषण में भी बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.सुमित्रा वास्केल ने की। समापन समारोह के दौरान प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्यवक्ता िहन्दी विभाग के डॉ. शंभुसिंह मनहर ने हिन्दी भाषा को प्रमुखता देते हुए अन्य भाषाओं को सीखने पर जोर दिया। डॉ. अखिलेश बार्चे, डॉ. आर.एस. देवड़ा ने अपने विचार रखे। प्राचार्य डॉ. वास्केल ने शुद्ध हिन्दी बोलने एवं लिखने की बात कही। संचालन छात्रा सारिका कुशवाह ने किया। आभार राकेश सोलंकी ने माना।
हिन्दी दिवस पर भाषण स्पर्धा में अपनी बात रखता विद्यार्थी।
निबंध :पहलास्थान एमएससी भौतिकी कपिल कलमे। द्वितीय राकेश सोलंकी।
पोस्टर:प्रथम बंटी चौहान, सारिका कुशवाह, पल्लवी गोखले। द्वितीय मीनाक्षी मंडलोई।
स्लोगन:प्रथम कपित कलमे, राकेश सोलंकी। द्वितीय लोकेश सोलंकी, स्मिता गोखले।
शुद्धलेखन : प्रथमजितेन्द्र सोलंकी। द्वितीय पल्लवी गोखले।
रांगोली: प्रथमसाधना रोकडे़। द्वितीय माधुरी चंदेल।
वाद-विवाद:पक्ष में प्रथम कौशिक, िद्वतीय राकेश सोलंकी। विपक्ष में प्रथम जितेंद्र सोलंकी, द्वितीय हिमान्शु वर्मा।
भाषण: प्रथमराकेश सोलंकी। द्वितीय ओमप्रकाश।
ये रहे विजेता