- Hindi News
- हत्या की आशंका, राजपत्रित अफसर से कराएं जांच
हत्या की आशंका, राजपत्रित अफसर से कराएं जांच
मीडियाकर्मी अरविंद पाटीदार की मौत पर पाटीदार समाज ने एडीशनल एसपी राजेश दंडोतिया को सौंपा ज्ञापन।
भास्कर संवाददाता|खरगोन
सेगांवके पास बोबलवाड़ी में मीडिया संघ के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद पाटीदार (35) के शव मिलने के मामले में सोमवार को पाटीदार युवा मंच मीडिया संगठनों ने जांच की मांग की। इसके चलते पाटीदार युवा मंच ने हत्या की आशंका जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने उच्चस्तरीय जांच की मांग कर एएसपी राजेश दंडौतिया को ज्ञापन सौंपा। मंच कार्यकर्ता लखन पाटीदार, अशोक पाटीदार, शांतिलाल पाटीदार, नत्थू पाटीदार आदि ने मौके पर मिले शव के फोटो दिखाकर हत्या संबंधी तर्क दिए। उन्होंने कहा राजपत्रित अफसर फारेंसिक जांच कर मामले की शिनाख्त करें। कार्यकर्ताओं ने रंजिश के चलते हत्या की आशंका भी जताई। उधर, आंचलिक पत्रकार संघ, जिला पत्रकार संघ, मीडिया संघ आदि कार्यकर्ताओं ने श्री दंडौतिया को ज्ञापन साैंपकर जांच की मांग दोहराई।
जांचके तीन बिंदू
नवागतएसपी अमित सिंह ने बताया हत्या के तीन बिंदू तय किए हैं। इसमें रंजिश, प्रेम प्रसंग रुपयों के लेनदेन की बात शामिल है। पीएम रिपोर्ट और मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर सूक्ष्म जांच होगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी करेंगे।