पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 20 फीट ऊंचाई पर जल रहा हाईमास्ट धमाके के साथ गिरा

20 फीट ऊंचाई पर जल रहा हाईमास्ट धमाके के साथ गिरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयस्तंभ चौराहा पर रात 10.15 बजे हाईमास्ट गिर गया। हाईमास्ट 20 फीट ऊंचाई पर लगा था। हादसे में किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना की जानकारी मिलते ही नगरपालिका का बिजली अमला मौके पर पहुंचा। नगर परिषद अध्यक्ष दामोदरदास महाजन ने इलेक्ट्रिशीयन यशवंत गुप्ता से जानकारी ली। उन्होंने बताया स्तंभ से लगा तान टूटने से संभवत: हाईमास्ट गिरा है। प्रत्यक्षदर्शी जयेश मनवाड़े ने बताया अचानक हाईमास्ट गिरने से कांच फूटने से बिजली गिरने जैसी आवाज आई। उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। इससे हादसा टल गया। कुछ समय पहले ही यहां से श्रद्धालुओं की आवाजाही हुई थी। हाईमास्ट गिरने के बाद जय स्तंभ क्षेत्र में अंधेरा छा गया। क्षेत्र के व्यापारियों ने बताया नवरात्रि त्यौहार को देखते हुए नगरपालिका अमले ने दोपहर में ही हाईमास्ट का मैंटनेस किया गया था। घटना के दौरान हवा नहीं चल रही थी। संभवत: हाईमास्ट का लोड अिधक होने से उसके गिरकर टूटने की आशंका है।

हाईमास्ट गिरने के बाद जय स्तंभ क्षेत्र में भीड़ जमा हो गई।

जय स्तंभ चौराहा पर रात 10.15 बजे की घटना