पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरबा नृत्य करते लाए माताजी, गूंजे जयकारे

गरबा नृत्य करते लाए माताजी, गूंजे जयकारे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवारघरों सहित कई स्थानों पर माता की स्थापना की गई। सर्वार्थ सिद्धि योग में विभिन्न गरबा मंडलों ने मुख्य मार्गों से गरबा किया। डांडियों की खनक और मां के जयकारों के बीच बालिकाओं युवा झूमे। नर्मदा मार्ग से सुबह 11.30 बजे एव्हरग्रीन ग्रुप गरबा मंडल की बालिकाएं सिर पर कलश रख गरबा करती हुई आगे बढ़ रही थी। इसी तरह डीजे पर भवानी माता मंदिर से पूजा अर्चना कर बस स्टैंड, जय स्तंभ चौराहे से होकर नवदुर्गा गरबा मंडल बाजार चौक की बालिकाएं गरबा करती हुई पांडाल पहुंची। प्राण-प्रतिष्ठा पूजा अर्चना कर प्रसाद बांटा गया। इसके अलावा पांचवाड़ी मार्ग स्थित श्री पांचवाड़ी नाग मंदिर गरबा मंडल की बालिकाओं ने भी गरबा कर माता की स्थापना की। बस स्टैंड, बाजार चौक, भवानी माता मंदिर सहित कई स्थानों पर गरबा हुए। नर्मदा तट स्थित प्राचीन सात माता मंदिर में गुरुवार सुबह से ही श्रद्धालु उमड़े। यहां मान्यतानुसार नवरात्र में स्नान करने से सारे रोग, दोष दूर हो जाते हैं। नगर से 12 किमी दूर आशापुर में भी प्राचीन माता के मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महेतवाड़ा रोड स्थित उमिया माता मंदिर के पास लगे मेले में दुकानें झूले सज गए हैं। आठ दिनों तक चलने वाले मेले में दूर-दूर से लोग आते हैं।

जीनिंग में चुनरी और कलश यात्रा कल

कसरावद|विधायकसचिन यादव 27 सितंबर को सुबह 8 बजे विश्वास जीनिंग में चुनरी कलश यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यात्रा नर्मदा किनारे शालीवाहन मंदिर घाट पर समाप्त होगी। यहां सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में नर्मदा में चुनरी ओढ़ाई जाएगी।

पंडितों ने मंत्र पढ़कर की मां की स्थापना

घुघरियाखेड़ी|घुघरियाखेड़ी-देवलगांवमें गुरुवार पंडितों ने मंत्र पढ़कर विधिविधान से स्थापना कराई। महिलाओं ने मौनव्रत रखा। इसी तरह पावागढ़ से ज्योत लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया गया। कई पांडालों में स्थापना हुई है। ग्रामीण आनंदराम सेन, भगवान यादव, दिनेश यादव, सुनील काग, ललित बर्फा आदि ने सहयोग किया।

श्रद्धालुओं ने गरबे पर झूम घटस्थापना की

भीकनगांव|नगरआसपासक्षेत्र में गुरुवार श्रद्धालुओं ने माता की स्थापना की। बालिकाओं ने गरबा पर झूमकर घट स्थापना कर मां का आशीर्वाद मांगा। कई गरबा पांडालों में भी स्थापना हुई है। आदिवासी फालियों में भी माता की स्थापना की गई है। कई स्थानों पर गरबा स्पर्धाएं होगी।

मां की आराधना