वैष्णव कॉलोनी में हुई घट स्थापना
नवरात्रिपर गुरुवार को वैष्णव कॉलोनी में माताजी की मूर्ति प्रापर्टी ब्रोकर जाकिर मलिक ने स्थापित कराई। उन्होंने माताजी की विशेष पूजा-पाठ कर आरती की। वे कहते हैं मेरी नजर में इंसानियत ही सबसे बड़ा मजहब है इसलिए किसी भी धार्मिक आयोजन में आगे आकर सहयोग करता हूं। जाकिर मलिक ने डुडगांव में रामजी की मूर्ति चित्तौड़ से बुलाकर स्थापित कराई थी। मुस्लिम समाज की दरगाहों के लिए भी जाकीर सहयोग करते हैं। वैष्णव कॉलोनी के समाजसेवी पुरुषोत्तम सेन ने कहा पौने 7 फीट की माताजी की मूर्ति जाकीर मलिक की ओर से दी गई है।
पिपल्या-बुजुर्ग| नवरात्रिपर्व पर घटस्थापना हुई। सर्व धर्म नवदुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में मुख्य मार्ग पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी गरबों की गूंज सुनाई दे रही है। दिलीप पटेल, स्वप्निल जैन, भगवान राठौर, भूपेन्द्र भजीत सहित कार्यकर्ता की टीम आयोजन की सफलता के लिए जुटी है। सेजगांव, माछलपुर, भामपुरा, पिटामली सहित अनेक गांवों में दुर्गा उत्सव पर्व की धूम मची हुई है।
बलवाड़ा|विंध्याचलकी सुरम्य वादियां में बसा दुर्गा माता मंदिर अपर डेम पर माताजी की घटस्थापना हुई। मुख्तयारा, बलवाड़ा के गणमान्यजन मौजूद रहे। मंदिर के महंत शिव चैतन्य गुरु ने बताया रात में यहां पूजन हवन होगा। नवमी पर भंडारा होगा। परदेशीपुरा, तीन टेकड़ी, कुरावद, झीकड़ी, रूपाला, बावी, पड़ावा, मुख्तयारा, सेल्दा में भी घटस्थापना हुई।
अनुष्ठान की शुरुआत
सनावद|गायत्रीशक्तिपीठ में 9 दिवसीय साधनात्मक अनुष्ठान की शुरुआत हुई। पं. रविंद्र दुबे ने नवरात्र पर्व का महत्व बताया। यहां प्रतिदिन सुबह 4 बजे से छह बजे तक इष्ट मंत्र का सामूहिक जप, 6-7 बजे तक ध्यान साधना,सांय 7-9 बजे तक पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। शाम 7-8 बजे तक गायत्री चालीसा, आरती युग संगीत होगा।
बबलाई|गांवआसपास दुर्गा माता की स्थापना की गई। पाटीदार मोहल्ला, भील मोहल्ला में स्थापना हुई। ग्राम गुजर मोहना, मोहना, गाडरिया में भी घटस्थापना हुई।
सोमाखेड़ी|घटस्थापनाके साथ नवरात्रि पर्व शुरू हुआ। भवानी चौक, भवानी माता गरबा मंडल, राम मंदिर चौक शिव मंदिर में माताजी की मूर्ति स्थापित की गई।
मंडलेश्वर|शहरके नवलपुरा, कुम्हार माेहल्ला, पाटीदार मोहल्ला, केवट मोहल्ला, गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, गंगाझिरा, वार्ड नंबर एक में माता जी