संजयनगर के कच्चे मकान में लगी आग
संजय नगर में जले कच्चे मकान को व्यवस्थित करते आसपास के लोग।
भास्कर संवाददाता|खरगोन
संजयनगर क्षेत्र में बुधवार देररात कच्चे मकान में आग लग गई। आसपास के रहवासियों ने फायर फाइटर को सूचना दी। कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे में आग बुझाई। घर में काई मौजूद नहीं होने जल्दी आग को काबू करने से बड़ा हादसा टल गया। संजयनगर निवासी मुफीदा खातून ने बताया वह अपनी बेटी नुरूनिस के साथ अपने जेठ के मकान में रहती हैं, बुधवार को उसकी बहू की तबीयत खराब थी। वह राजेंद्र नगर में उसे देखने गई थी। इसी दौरान आग लगी। इससे घर-गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। मुफीदा ने बताया उनके घर में बिजली कनेक्शन नहीं है इसलिए शार्ट सर्किट की कोई बात ही नहीं।
उन्होंने कुछ लोगों पर जानबूझकर आग लगाने की शंका भी जताई।