- Hindi News
- देवला में स्कूल के पास चल रहा सट्टा, एसपी से शिकायत की
देवला में स्कूल के पास चल रहा सट्टा, एसपी से शिकायत की
भगवानपुरा थानाक्षेत्र के ग्राम देवला में हायर सेेकंडरी स्कूल परिसर के पास सट्टा चल रहा है। शनिवार को इसकी शिकायत ग्रामीणों ने एएसपी राजेश दंडोतिया से की। उन्होंने बताया पीपलझोपा निवासी कैलाश नामक व्यक्ति यहां सट्टा संचालित कर रहा है। इससे स्कूल परिसर का माहौल खराब हो रहा है, साथ ही बच्चे भी इसका शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया इस संबंध में कैलाश से बात की तो वह जान से मारने की धमकी देता है। ग्रामीणों ने सट्टा संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।