पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दफ्तरों में पहुंचे रजिस्ट्रार, स्टाम्प ड्यूटी मिली; दो दर्जन केस दर्ज

दफ्तरों में पहुंचे रजिस्ट्रार, स्टाम्प ड्यूटी मिली; दो दर्जन केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीपावली के पहले प्रदेश का खजाना भरने की कवायद शुरू हो गई है। शनिवार से सरकारी दफ्तरों में राजस्व वसूली अभियान शुरू किया। कलेक्टर नीरज दुबे के निर्देश पर पंजीयन विभाग के अफसर सरकारी अर्द्धसरकारी दफ्तरों में जाकर दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। वे संबंधित अफसरों से स्टाम्प शुल्क की क्षति के कारण पूछ रहे हैं। अनियमितता सामने आने पर पेनल्टी समेत वसूली की जाएगी। पहले दिन 24 केस रजिस्टर्ड किए। 12 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी क्षति का प्राथमिक आकलन भी किया। अभियान का प्रथम चरण 17 अक्टूबर तक चलेगा।

पहले दिन जिला पंजीयक दीपक शर्मा ने खनिज विभाग जिला व्यापार उद्योग का निरीक्षण किया। जिला खनिज अधिकारी अनित पंड्या मैनेजर विरेंद्रसिंह इस्किया से पूछताछ की। सरकारी दस्तावेजों में लगे स्टाम्प को जांचा। उपपंजीयक उमेश शुक्ला, रामगोपाल अस्के सावित्री धोनी ने बड़वाह नगर पालिका का निरीक्षण किया। श्री शर्मा ने बताया पहले दिन 24 केस में स्टाम्प ड्यूटी की क्षति पाई गई। इनके प्राथमिक आंकलन में 12 लाख की क्षति की बात सामने रही है। संबंधित अफसरों को क्षतिपूर्ति नोटिस भेजेंगे। क्षति का कारण भी पूछेंगे। अनियमितता पर एक से दस फीसदी पेनल्टी लगाकर वसूली करेंगे।

बकाया राजस्व का अभियान भी जारी

इसकेअलावा बकाया राजस्व के लिए भी 23 सितंबर से अभियान चलाया जा रहा है। यह 10 अक्टूबर तक चलेगा। जानकारी के मुताबिक विभाग ने बकायादारों की सूची जारी की है। उनसे संपर्क कर वसूली की जा रही है। निर्धारित समय पर शुल्क नहीं जमा करवाने वालों की संपत्ति कुर्क की जाएगी।

ऐसे चलेगा अभियान का प्रथम चरण

30सितंबर खाद्य विभाग

14 अक्टूबर वाणिज्यकर, नपा कसरावद, नपा भीकनगांव, रोगी कल्याण सनावद,

16 अक्टूबर सहायक संचालक नगर ग्राम निवेश, गृह निर्माण मंडल, रोगी कल्याण बड़वाह, नपा खरगोन

17 अक्टूबर महिला बाल विकास, महिला सशक्तिकरण, कृषि उपज मंडी भीकनगांव

पिछले साल से 30% ज्यादा आय

पिछलेसाल के मुकाबले इस साल पंजीयन विभाग में 30 फीसदी ज्यादा आय दर्ज की गई। जानकारी के मुताबिक इस साल का लक्ष्य 60 करोड़ है। इसमें 1 अप्रैल से अभी तक 21.56 करोड़ रुपए राजस्व वसूला जा चुका है। इसमें स्टाम्प के 86 मामलों के निराकरण से करीब 56 लाख रुपए बकाया राजस्व वसूली के 84 मामलों से करीब 32 लाख रुपए की आय प्राप्त हुई। शेष आय स्टाम्प विक्र