- Hindi News
- कृषि क्रांति रथ आज गावसन में ग्रामीणों को मिलेगी जानकारी
कृषि क्रांति रथ आज गावसन में ग्रामीणों को मिलेगी जानकारी
{कृषि महोत्सव का चौथा दिन, जिले के कई गांवों में रथ करेगा भ्रमण
भास्करसंवाददाता. खरगोन
कृषि महोत्सव के चौथे दिन कृषि क्रांति रथ जिले के कई गांवों में भ्रमण करेगा। खरगोन के गावसन से सुबह 8 से 11, सोनतलाव में 12 से दोपहर 3 बजे और ऊन बुजुर्ग में शाम 4 से 7 बजे तक भ्रमण करेगा। ऊन बुजुर्ग में पशु चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर होंगे। गोगावां के कुंडिया में सुबह, सुरपाला में शाम को रथ भ्रमण करेगा। सेगांव के दोमवाड़ा में सुबह, खामखेड़ा में दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक रथ ग्रामीणों के बीच रहेगा। भीकनगांव के बड्या सहजला में सुबह, चौंडी अंदड में दोपहर 12 से 3 बजे तक, अहिरखेड़ा में शाम 4 से 7 बजे तक रथ भ्रमण करेगा। भगवानपुरा के भग्यापुर में सुबह, नागरखेड़ी में दोपहर 12 से 3 बजे, बागदरी में शाम 4 से 7 बजे तक रथ से जानकारियां मिलेगी। भग्यापुर में पशु स्वास्थ्य शिविर होगा। झिरन्या के पिपरखेड़ नाका में सुबह, भडलेन में दोपहर 12 से 3 बजे तक, आभापुरी में शाम 4 से 7 बजे तक रथ रहेगा। कसरावद के सैलानी, चंदनपुरी में सुबह रथ के साथ शिविर होंगे। बिठेर में दोपहर, बेसरकुंड में शाम तक रथ जानकारी देगी। महेश्वर के आशापुर में सुबह, मक्शी में दोपहर, करोली में शाम को रथ का भ्रमण होगा। आशापुर में शिविर होंगे। बड़वाह के बलवाड़ा में सुबह रथ के साथ शिविर होंगे। शाम को करोली में भ्रमण होगा। मुखत्यारा में दोपहर बावी में शाम को रथ भ्रमण करेगा।