अफसरों ने सुलझाई किसानों की समस्याएं
कृषि सहित अन्य विभागों की योजनाओं की जानकारी लेकर किसान लाभ उठाएं। कृषि क्रांति रथ के नोडल अफसर सहित अपेक्षित अफसरों की अनुपस्थिति की जानकारी कलेक्टर को दें ताकि उन पर उचित कार्रवाई हो सके। यह बात भगवानपुरा जनपद पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह वास्कले ने बन्हेर गांव में कही।
कृषि महोत्सव के दूसरे दिन राजपुरा ग्राम पंचायत से बन्हेर पहुंचे क्रांति रथ के साथ आए अफसरों ने विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। रथ के साथ भगवानपुरा एसडीओ जीएस सोलंकी, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी अशोक भावसार, उद्यानिकी विभाग के बापूराव पदमोर, विद्युत वितरण कंपनी के कनिष्ठ यंत्री योगेंद्र खरे, आजा मर्या संस्था बन्हेर के प्रबंधक रामेश्वर कुशवाह, सहायक संचालक कृषि पियूष सोलंकी, आरईओ सुभाष शर्मा सहित अन्य विभागीय अफसरों ने विस्तार से जानकारी देते हुए किसानों को लाभ लेने का आग्रह किया।
कृषक मुरार कलमे ने दो एकड़ में लगाई मिर्च फसल की खराब हो रहे पौधे लाकर बताए। जनपद पंचायत भगवानपुरा के सीईओ बीएल मालवीय ने किसानों से अपनी समस्याएं सवालों को पूछकर उपाय बताए।
क्रांति रथ के साथ मनरेगा उपयंत्री नुमान उल रहमान के नहीं आने से मेढ़ बंधान, पशु शेड, किसानों के घरों में शौचालय, कपिलधारी कूप की जानकारी नहीं मिलने से किसानों में नाराजगी दिखी। खाद्य विभाग से कोई उपस्थित नहीं रहे। एएनएम सुशीला घाटे, उपसरपंच हीरालाल यादव, उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल, विद्याधर महाजन, भारतसिंह कुमावत, डोंगरसिंह यादव, संतोष राठौर, दिनेश यादव, संजय मराठे, रामलाल बागुल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।