पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि महोत्सव में पंडाल रहा खाली

कृषि महोत्सव में पंडाल रहा खाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. टांडाबरुड़

कृषि क्रांति रथ कार्यक्रम गांव में मात्र औपचारिक बनकर रह गया। करीब दस हजार किसानों की आबादी वाले गांव में आयोजित कृषि महोत्सव में 8 से 10 किसान ही पाए। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे महोत्सव के दौरान पंडाल खाली रहा।

शुक्रवार की शाम को कृषि क्रांति रथ के साथ अफसरों ने रैली निकाली। बालक हायर सेकंडरी स्कूल प्रांगण से निकली रैली भी मात्र औपचारिक ही रही। इसमें तो किसान नजर आए और ना ही ग्रामीणजन। कृषि रथ के प्रचार-प्रसार की कमी के चलते किसान इसमें शामिल नहीं हो सके। ग्राम पंचायत स्तर पर भी कृषि रथ की जानकारी नहीं देने से किसान कार्यक्रम में नहीं सके। किसान कैलाश कुमरावत, रामचंद्र कुमरावत, राधेश्याम, दिनेश कुमरावत राजेश ने कहा कृषि रथ की हमें कोई सूचना नहीं मिली। कृषि क्रांति रथ के साथ कृषि विभाग सहित पशुपालन, स्वास्थ्य विभाग, उद्यानिकी विभाग के अफसरों ने किसानों को खेती से संबंधित जानकारी दी।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएल शर्मा ने पशुपालन, उद्यानिकी अधिकारी ने मिट्‌टी परीक्षण बीजों के साथ कृषि यंत्रों के उपयोग के लाभ बताए। ग्रामीण धर्मेन्द्र ने अमरुद तो भगवान कुमराव ने पपीता अमरुद की जानकारी ली। उद्यान विकास अधिकारी दशरथसिंह यादव ने जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्राम कृषि विस्तार अधिकारी एसडीओ पीएस निगवाल, सरपंच सजनबाई मंडलाेई जनपद प्रतिनिधि ज्ञानेंद्रसिंह मंडलोई के साथ विभागीय अफसर उपस्थित रहे।