पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जादूगर एनसी सरकार ने लड़की को हवा में लहराया, नोटों की बारिश की

जादूगर एनसी सरकार ने लड़की को हवा में लहराया, नोटों की बारिश की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवदुर्गा उत्सव समिति ने किया आयोजन, ग्रामीण पहुंचे

खाली हाथ हवा में लहराए और दोनों हाथों को मसलते हुए नोटों की बारिश करने लगे। देखते ही देखते दस, बीस, पचास, सौ पांच सौ के नोटों का ढेर लग गया। इसके बाद लड़की को तलवार की नोंक पर लेटाकर हवा में ऊपर उड़ाया। दर्शकों के बीच बैठी लड़की को स्टेज पर बुलाया और तलवार गर्दन के पार कर दी। इसी तरह की अन्य शानदार प्रस्तुतियां जादूगर एनसी सरकार ने शुक्रवार को मंच पर दी। नवदुर्गा उत्सव समिति शाहपुरा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। जादूगर सरकार ने आंखों पर काली पट्टी बांधकर दूसरों द्वारा लिखा गया शब्द वाक्य वैसे ही लिखकर बताया। बड़े-बड़े चित्र भी बनाए। इसके अलावा एक लड़के को बाक्स में खड़ा कर उसकी तीन अलग-अलग हिस्से कर दिए। देर रात तक जादूगर सरकार ने दर्शकों का मनोरंजन कर दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर किया। तय समय से दो घंटे अधिक चले इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। जादूगर सरकार ने तंबाकू शराब का सेवन नहीं करने का आव्हान किया। सांई भजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ।

लड़की को हवा में झुलाता जादूगर एनसी सरकार।