पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वात्सल्य दिवस के रूप में जन्मदिन को मनाया

वात्सल्य दिवस के रूप में जन्मदिन को मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चातुर्मास के लिए विराजित संघ में शामिल ब्रह्मचारिणी रिम्पी दीदी का जन्मदिन वात्सल्य दिवस के रूप में मनाया गया जैन धर्मशाला में चातुर्मास कलश पूर्व अध्यक्ष गुलाबराव मंडलोई, जैन समाज मंडलेश्वर के सचिव बाबूलाल जैन, धर्मेंद्र जैन केसी जैन की उपस्थिति में स्थापित किया। समाज अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने ब्रह. रिम्पी दीदी का जीवन परिचय दिया। समाज पदाधिकारियों का सम्मान कर अभिनंदन पत्र भेंट किया। बाल, युवा महिला मंडल के सदस्यों ने दीदी का अभिनंदन कर स्मृति चिन्ह भेंट किए। धर्मसभा को संबोधित करते हुए रिम्पी दीदी ने कहा आज पूज्य माताजी के आशीर्वाद से मोक्ष मार्ग की ओर बढ़ते हुए आत्मा के कल्याण में लगी हूं। धर्मसभा में माताजी के गृहस्थ जीवन की मामीजी प्रभादेवी का सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। मंजुला जैन, विनीता जैन, प्रदुमन्य मंडलोई, भूपेंद्र जैन, बेला जैन, निधि जैन, अकुल जैन ने िवचार व्यक्त किए। ज्ञानचन्द्र जैन, दिलीप जैन, राकेश मंडलोई, रोहित जैन, श्रेणिक मंडलोई उपस्थित थे।

ब्रह्मचारिणी रिम्पी दीदी को स्मृति चिन्ह भेंट करते समाजजन।