- Hindi News
- बहू से दुष्कर्म किया चाकू से गला काट सिर कुचल कर मार डाला
बहू से दुष्कर्म किया चाकू से गला काट सिर कुचल कर मार डाला
भगवानपुरा थानाक्षेत्र के दामखेड़ी गांव में नाले में नवविवाहिता के शव मिलने वाले मामले में शनिवार को पुलिस ने खुलासा किया। इसमें ससुर ने बहू से दुष्कर्म कर उसे मार डाला। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एएसपी राजेश दंडोतिया ने मीडिया को बताया महिला मंगलवार सुबह गांव के पास नाले पर कपड़े धाेने गई थी। उसके पीछे ससुर कुंवरसिंह रेगला (45) भी पहुंचा। कुंवरसिंह ने बहू का हाथ पकड़ा और उसके साथ ज्यादती की। महिला ने विरोध किया और पति और अन्य परिजनों से शिकायत करने की बात कही। कुंवरसिंह ने बात दबाने के लिए उससे मारपीट की। आवेश में आकर उसने महिला के गले पर चाकू से वार किया। महिला अचेत हो नाले में गिर गई। उसने महिला के सिर और मुंह को पत्थरों से कुचल दिया। महिला की मौत होते ही कुंवरसिंह भाग निकला।
पूछताछमें सबसे ज्यादा घबराया
श्रीदंडोतिया ने बताया जिला अस्पताल में पीएम के दौरान महिला के मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने महिला के पति और ससुर कुंवरसिंह से भी पूछताछ की। कुंवरसिंह पुलिस से बात करते समय ज्यादा घबराया। अफसरों ने सख्ती दिखाई तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया। पुलिस ने बताया महिला का मायका सिरवेल महादेव का है। उसका विवाह दामखेड़ी में 4 माह पहले ही हुआ था।
कुंवरसिंह रेगला