- Hindi News
- बलवाड़ी में मिर्च मंडी बनने से पढ़ाई होगी प्रभावित, दूसरी जगह ढूंढ़े
बलवाड़ी में मिर्च मंडी बनने से पढ़ाई होगी प्रभावित, दूसरी जगह ढूंढ़े
मंडी बोर्ड ने मिर्च मंडी के लिए बलवाड़ी की शासकीय स्कूल के पास खाली जमीन का चयन किया है। लेकिन बोर्ड के प्लान में जमीन का फेरबदल हो सकता है। मंडी निर्माण का विरोध स्कूल प्रबंधन ने किया है। शनिवार को स्कूल की ओर से आपत्ति पत्र अफसरों तक पहुंचा। दावे-आपत्तियों का समय 10 जून तक था।
प्राचार्य अजयकुमार नारमदेव ने कहा- मंडी का निर्माण विद्यार्थियों के लिए खतरनाक हो सकता है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता और स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। श्री नारमदेव ने मंडी को अन्य जगह बनाने की मांग की है। उन्होंने बताया विद्यार्थी इसे लेकर मंगलवार कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। स्कूल में 500 से अधिक विद्यार्थी है। श्री नारमदेव ने बताया मिर्च उत्पादन बढ़ाने के लिए बलवाड़ी के पास मंडी बनाई जा रही है। इसका निर्माण स्कूल से 30 मीटर की दूरी पर होगा। बोर्ड का कहना है निर्माण के लिए सभी स्वीकृतियां भी ली है, जल्द ही काम भी शुरू होगा। यदि मंडी बनती है तो विद्यार्थी मिर्च की ढांस से परेशान रहेंगे।
मिल चुकी है वित्तीय स्वीकृति
^मंडीनिर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिली है। भूमि आवंटन के लिए तहसीलदार को सहमति पत्र लिखा है। मंडी निर्माण के लिए सभी से स्वीकृति ली है।^ एचएससिकरवार, प्रभारीमंडी सचिव
यहां है प्रस्तावित मिर्च मंडी