पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेमौसम बारिश से फसलाें को नुकसान, करही में गिरे ओले

बेमौसम बारिश से फसलाें को नुकसान, करही में गिरे ओले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसम के बदले मिजाज ने किसानों के लिए समस्या खड़ी कर दी है। शुक्रवार रात हुई तेज बारिश ने क्षेत्र की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। शुक्रवार दिनभर बादल छाए रहने के बाद रात 8 बजे तेज हवा के साथ अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश का यह दौर लगातार एक घंटे तक चला। बेमौसम हुई इस बारिश से बासवा, बमनगांव, भानभरड़, बोधगांव, ढ़कलगांव, ढ़सगांव सहित आसपास के क्षेत्र में लगी फसलों को नुकसान हुआ है। शनिवार को भी मौसम खराब रहा। सनावद में शाम पांच बजे बारिश के आसार नजर आए। हालांकि बारिश नहीं हुई।

यहां भी हुई फसलें प्रभावित

नांद्रा,बलवाड़ा, बागोद, खनगांव, खेड़ी, बबलाई, वणी, कवडीया, कुंडिया, चिनगुन, कतरगांव, घोंसला में भी फसलों को नुकसान हुआ।

करही में शनिवार को बारिश के साथ आेले भी गिरे।

िदनभर बादल छाए रहे, इल्ली प्रकोप का डर

आली खुर्द - बारिशके कारण आली खुर्द में भी नुकसान हुआ। चने की फसल खराब हो गई। किसान महेंद्रसिंह तोमर, धर्मेंद्रसिंह तोमर, प्रेमचंद पटलिया, दुलीचंद, सुरेंद्र तोमर ने कहा पहले ही मिर्च फसल पर वायरस होने से नुकसान उठा चुके हैं। किसानों ने जल्द सर्वे कर मुआवजा दिए जाने की मांग की।

बासवा - बासवाके किसान सागरसिंह तोमर, अरमान खान, राजेंद्रसिंह पंवार ने बताया बारिश से खेतों में कपास की फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं तेज हवा के कारण गेहूं की फसल जमींदोज हो गई। शनिवार को भी दिनभर बादल छाए रहे, इससे फसल में इल्ली का प्रकोप बढ़ेगा।

करही - करहीमें भी बारिश के कारण कपास, चना, गन्ना तुअर की फसल को नुकसान हुआ है। यहां शनिवार को भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। साथ ही चने के आकार के ओले भी गिरे। ग्राम कुंडिया के किसान ओमप्रकाश पाटीदार, महादेव पाटीदार, दिनेश पाटीदार ने बताया पहले ही किसानों की आर्थिक स्थिति खराब है। सोयाबीन कपास की फसल पहले ही बारिश में चौपट हो चुकी है। वहीं लगातार दो दिन से हो रही इस बारिश ने किसानो की कमर तोड़ दी है। कतरगांव के किसान गौरीशंकर पाटीदार की गन्ने की फसल तेज हवा से जमींदोज हो गई। किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।