पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज सिद्धवरकूट में प्रवेश करेंगे श्रमणाचार्य विशुद्धसागरजी महाराज

आज सिद्धवरकूट में प्रवेश करेंगे श्रमणाचार्य विशुद्धसागरजी महाराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिद्धवरकूट में सर्वतोभद्र महामहोत्सव की शुरुआत रविवार सुबह 6.15 बजे मंगल वाद्य घोष, सुप्रभात स्त्रोत, मंगलाष्टक, अभिषेक, शांति धारा के साथ होगी। श्रमणाचार्य विशुद्धसागरजी महाराज ससंघ 14 दिसंबर को सुबह 8.30 बजे सिद्धवरकूट प्रवेश करेंगे। पहले दिन पूजा-अर्चना का दौर चलेगा। दूसरे दिन 15 दिसंबर को वेदी प्रतिष्ठा समारोह होगा। इस दाैरान मूलनायक श्री संभवनाथजी की वेदी सहित सप्त वेदियोें की वेदी प्रतिष्ठा होगी। समारोह के लिए सिद्धवरकूट मंदिर को सजाया गया है। यह रात में दूधिया रोशनी में नहा रहा है।

रात में सिद्धवरकूट मंदिर दूधिया रोशनी से नहा रहा है।

कल यह कार्यक्रम होंगे

पूर्वाभिमुख द्वार का होगा शुभारंभ

आज यह कार्यक्रम होंगे

> सुबह 6.15 बजे से 8.15 बजे तक मंगल वाद्य घोष, बांसुरी वादन, मंगलाष्ठक, शांतिधारा, अनुष्ठान, प्राण प्रतिष्ठा, विशुद्धसागरजी महाराज के प्रवचन।

> स्वस्तिश्री लक्ष्मीसेन भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामी जैन मठ कोल्हापुर (महाराष्ट्र) अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे।

> इन्द्र प्रतिष्ठा, मंगल कलश स्थापना, ध्वजारोहण, सौभाग्यवती घटयात्रा, अष्टकुमारी अखण्ड सौभाग्यवती महिलाओं द्वारा मंदिर शुद्धि, वेदी शुद्धि 108 इन्द्रों द्वारा याग मंडल विधान, श्रमणाचार्यजी के मंगल प्रवचन, जाप होंगे।

> रात में विपिन जैन एंड पार्टी बुरहानपुर द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी जाएगी। श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए दोनों दिन नि:शुल्क बस सुविधा भी रहेगी।

यह है सिद्धक्षेत्र की खासियत - लगभग125 वर्ष पहले इंदौर पट्ट के भट्टारक महेन्द्रकीर्ति ने सिद्धवरकूट सिद्धक्षेत्र की खोज की थी। उन्हें सैकड़ों वर्ष पुराना मंदिर मिला था।

आज से सिद्धक्षेत्र का प्रवेश द्वार दक्षिण मुख से पूर्व की ओर हो जाएगा। श्रमणाचार्यजी संघ के साथ इंदौर के समाजसेवी सुभाष सामरिया द्वार का शुभारंभ करेंगे। डॉ.जयकुमार जैन पांच प्रतिष्ठाचार्य होंगे। वास्तु विषारद, ज्योतिषाचार्य, संस्कृत विद्यापीठ नई दिल्ली के मंत्रोच्चार विशेषज्ञ डॉ.जयकुमार जैन उपाध्ये निभाएंगे। सहयोगी पं.अजित शास्त्री कोथली, डॉ.महावीर शास्त्री सोलापुर, पं.ऋषभ सेन शास्त्री मालगांव, पं.संजय शास्त्री कोल्हापुर, पं.प्रीतिंकर शास्त्री बेलगांव रहेंगे। संगीतकार पारस अंबर दिल्ली होंगे। आयोजन में संपूर्ण विधि विधान मंत्रोच्चार को प्रमुखता दी गई है।