- Hindi News
- महिला से अभद्र व्यवहार कपड़े फाड़ने का आरोप
महिला से अभद्र व्यवहार कपड़े फाड़ने का आरोप
{महिला ने लगाए गांव के छह लोगों पर दुष्कर्म के आरोप
भास्करसंवाददाता. खरगोन
बलकवाड़ा थाना क्षेत्र के निमरानी गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और तनाव के बाद शनिवार को एक पक्ष की महिला ने परिजनों समाजजनों के साथ जिला मुख्यालय पर एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी एएसपी राजेश दंडौतिया से गांव के छह लोगों की शिकायत की। पीड़ित महिला ने बताया कुछ दिन पहले गांव के कुछ लोगों ने मेरे बेटे को छेड़खानी के झूठे आरोप में फंसाया। इससे उसे जेल हो गई। मंगलवार (16 सितंबर) को इन लोगों ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार मारपीट की। शिकायत के बावजूद निमरानी पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज नहीं की गई। तीन दिन बाद शुक्रवार को संबंधित लोगों ने दोबारा हमला किया। मेरे कपड़े भी फाड़ दिए। दुष्कर्म का प्रयास भी किया गया। इस पर खलटाका पुलिस जवानों ने उन्हें खदेड़कर मुझे बचाया।
^ निमरानी में हुए विवाद और पीड़ित महिला के आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।^-नरेंद्र सूर्यवंशी,एडीएम
जांच कर कार्रवाई करेंगे
गांव में शांति का माहौल
^विवाद के बाद गांव में बल तैनात किया गया है। फिलहाल माहौल शांत है। रात्रि गश्त भी बढ़ाई है।^-राजेश दंडौतिया,एएसपी