पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोडाउन में आग लगी, रुई गठानें बारदान, काकड़े, सोयाबीन खाक

गोडाउन में आग लगी, रुई गठानें बारदान, काकड़े, सोयाबीन खाक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. खरगोन

बिस्टान रोड स्थित आइल मिल के बारदान गोडाउन में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे अज्ञात कारणों से आग लगी। इससे गोडाउन में रखी रुई गठानें, बारदान, काकड़े सोयाबीन जल गए। शहर सहित आसपास के फायर फायटरों से आग पर काबू पाया गया। आग से करीब 35 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। गोडाउन प्रोपाइटर आशीष कुमार संचेती ने बताया शनिवार को गोडाउन बंद था। दोपहर तीन बजे आग लगने की सूचना मिली। जाकर देखा तो आग तेज हो गई थी। आग लगने के कारण अभी अज्ञात है। श्री संचेती ने बताया हादसे में करीब 700 बारदान, रुई की 100 गठानें, 800 क्विंटल काकड़े और 150 क्विंटल सोयाबीन जलने का अनुमान है। हालांकि अभी नुकसान का सही आकलन नहीं हो पाया है।



अफरा-तफरी मची

आग इतनी विकराल थी कि आसपास रहने वाले लोगों में अफरा तफरी मची। तत्काल नगरपालिका को सूचना दी। वहां से फायर फायटर मौके पर पहंुचते तब तक स्थिति आैर बिगड़ चुकी थी। नपा के फायर फायटरों के अलावा कसरावद अन्य शहरों से भी फायर फायटर बुलाए गए। निजी टैंकरों का उपयोग भी किया गया। देर शाम तक आग पर काबू पाया गया।

गोडाउन में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करते कर्मचारी।