पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िन:शक्त दुष्कर्म पीड़िता के गुस्साए परिजन ने कहा नवजात को हम कैसे अपनाएं

िन:शक्त दुष्कर्म पीड़िता के गुस्साए परिजन ने कहा- नवजात को हम कैसे अपनाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौ माह तक लगातार शादी का झांसा देकर ज्यादती करने वाले आरोपी का नाम सुन युवती के परिजन आग बबूला हो रहे हैं। जिला अस्पताल के मेटरनिटी में भर्ती 20 वर्षीय युवती की सेवा में जुटे हैं परिजन, लेकिन जिंदगी और मौत से लड़ रहे नवजात को अपनाने से इनकार कर रहे हैं। परिजन का कहना है पहले ही युवती दोनों पैरों से नि:शक्त है। युवती को संभाले या फिर नवजात को।

दर्द से कराहती युवती शादी के सपने दिखाकर जिंदगी बर्बाद करने वाले आरोपी मोहसिन कल्लू (24) को कड़ी सजा देने की मांग कर रही है। पीड़िता ने बताया युवक एक साल से ज्यादा समय से उसका शोषण कर रहा है। उसके भाई-बहन की शादी हो चुकी है और पिता मालवा क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। मां मानसिक रूप से कमजोर है। आपबीती सुनाते हुए पीड़िता ने कहा- नहर के पास चौकीदारी का काम करने वाले मोहसिन ने मुझे पहले विश्वास में लिया फिर शादी का झांसा देकर ज्यादती करता रहा। 36 सप्ताह बाद दर्द होने पर गुरुवार भर्ती कराया है। पुलिस ने शिकायत के बाद शुक्रवार आरोपी मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया है। ज्यादती के साथ एसटी-एससी एक्ट भी दर्ज किया है। शनिवार उसे कसरावद कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेजा है।

नवजात को गोद लेने को तैयार हैं दंपती

परिजनने कहा युवती दो पैरों से नि:शक्त है। उसकाे संभालना तो मुश्किल है। ऐसे में नवजात को अपनाकर उसकी देखभाल कैसे करेंगे। उधर, नवजात को गोद लेने के लिए कई नि:संतान दंपती तैयार हैं। दंपतियों ने बताया यदि परिजन नवजात को नहीं अपना रहे हैं तो हम उसे गोद लेंगे।

जन्म के बाद से ही नवजात की सांसें तेज चल रही थी। पौने तीन किलोग्राम के नवजात को एसएनसीयू में भर्ती किया। डॉ. सपनासिंह ने बताया युवती के दर्द होने के बाद देरी से डिलेवरी हुई। इसलिए बच्चे की सांसें तेज चल रही है। कृत्रिम सांसें दी जा रही है। लोगों का कहना है नवजात का क्या कसूर है।

िजंदगी और मौत से जूझ रहा नवजात