- Hindi News
- सांस रोककर बोले कबड्डी कबड्डी, ...और पछाड़ा
सांस रोककर बोले कबड्डी-कबड्डी, ...और पछाड़ा
सांस्कृतिक संस्था विविधा ने जिला स्तरीय कबड्डी स्पर्धा शनिवार को स्वामी विवेकानंद स्कूल परिसर में हुई। इसमें 8 टीमों ने हिस्सा लिया। पहला मुकाबला स्वामी विवेकानंद पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल क्रिएटिव पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। दोनों टीमों के प्रतिभागियों ने विपक्षियों पछाड़ने के लिए सांस रोकी और कबड़्डी-कबड्डी बोलते हुए उनके पाले में घुसे। क्रिएटिव स्कूल की टीम ने जीत दर्ज की। स्पर्धा के मुख्य अतिथि संस्था संस्थापक शंभुसिंह मनहर थे। विविधा खेल प्रभारी अनिल पांडे ने खिलाड़ियों से परिचय कराया।
स्पर्धा प्रभारी संजय यादव ने बताया दूसरा मुकाबला गायत्री शिक्षा निकेतन केंद्रीय विद्यालय के बीच हुआ। इसमें केंद्रीय विद्यालय की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में पहली भिड़ंत क्रिएटिव पब्लिक स्कूल नर्मदावैली पब्लिक स्कूल के बीच हुई। क्रिएटिव के बच्चों ने शानदार कैचिंग और सर्विस से एकतरफा जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल केंद्रीय विद्यालय और सेफिया स्कूल में हुआ, जिसमें केन्द्रीय विद्यालय ने जीत दर्ज की।
फायनलमुकाबला आज - विविधाइंटर स्कूल कबड्डी स्पर्धा का फाइनल मुकाबला रविवार को स्वामी विवेकानंद पब्लिक हा.से. स्कूल के मैदान पर खेला जाएगा। इसमें क्रिएटिव और केंद्रीय विद्यालय की टीम आमने-सामने होगी। स्पर्धा में शामिल सभी टीमों को संस्था प्रमाण-पत्र देगी।
8 टीमें हुई शामिल, क्रिएटिव केंद्रीय विद्यालय के बीच फायनल आज
स्पर्धा
विरोधी प्रतिभागियों को पछाड़ने की कोशिश करता खिलाड़ी।