- Hindi News
- भाजपा का एक अोर संचालक निर्विरोध, 5 पर सीधा मुकाबला
भाजपा का एक अोर संचालक निर्विरोध, 5 पर सीधा मुकाबला
सहकारिता चुनाव में शनिवार भाजपा का एक ओर संचालक निर्विरोध रहा। अब भाजपा के 10 संचालक हो गए हैं। पांच पदों के लिए कांग्रेस भाजपा में सीधा मुकाबला है। भाजपा का कहना है एक भी सीट जीतने नहीं देंगे। जबकि कांग्रेस ने कहा सभी पांचों सीट जीतेंगे। 24 सितंबर को चुनाव होगा। इसके लिए जोड़तोड़ शुरू हो गई है। भाजपा के शांतिलाल बोंदर के फार्म उठाने से दिलीप जोशी निर्विरोध रहे।
सीसीबी में शनिवार नाम वापसी के अंतिम दिन चार उम्मीदवारों ने फार्म उठाए। शेष पांच सीटों पर कांग्रेस-भाजपा के बीच मुकाबला है। गोगावां-खरगोन से भूपेंद्र यादव भाजपा के शांतिलाल कन्हैया, भीकनगांव से संजय गणपति, सत्येंद्रसिंह अर्जुनसिंह, महेश्वर, नारायण गणेश, नितिन भगवान, कसरावद-बड़वाह से बलिराम सीताराम, सौभागसिंह गंगाराम बड़वानी से चंद्रशेखर यादव कमलेश नबा के बीच मुकाबला होगा।
हार के डर से सचिन यादव ने उठाया फार्म
भाजपाजिलाध्यक्ष रणजीतसिंह डंडीर ने बताया कसरावद विधायक सचिन यादव ने हार के डर से फार्म उठा लिया। इससे लगता है कांग्रेस की स्थिति बहुत दयनीय हो गई है। उनका आरोप है सेनापति ही डर रहा है तो बाकी सेना क्या लड़ पाएगी। श्री डंडीर ने कहा हम पांचों सीट जीतकर कांग्रेस के सुपड़ा साफ करेंगे। कांग्रेस से भूपेंद्र यादव ने बताया हम पांचों सीट जीतेंगे।
24 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। गोगावां में कुल 19 प्रतिनिधि है। इसमें भाजपा के 12 कांग्रेस 7, भीकनगांव में कुल 17, भाजपा 13, कांग्रेस 3, महेश्वर में कुल 12, भाजपा के 5 कांग्रेस के 7, कसरावद-बड़वाह में कुल 58, भाजपा के 33, कांग्रेस के 25 और बड़वानी में कुल 8, भाजपा के 4 कांग्रेस के 4 प्रतिनिधि बताए गए हैं।
महेश्वर में कांग्रेस भारी