निःशक्तजनों का दल रवाना
निःशक्तजनों का दल रवाना
खरगोन.मानवसमिति सनावद एवं सामाजिक न्याय विभाग खरगोन द्वारा सनावद स्थित जैन धर्मशाला में शनिवार से विकलांग शल्य चिकित्सा क्रिया शिविर शुरू हुआ। यह 22 सितंबर तक चलेगा। शिविर में प्रशिक्षण के लिए शनिवार को निःशक्तजनों के एक दल को कलेक्टर नीरज दुबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निःशक्तजनों का परीक्षण कर पात्र निःशक्तजनों की शल्य क्रिया 21 22 सितंबर को संचेती इंस्टीट्यूट आॅफ आर्थोपेडिक पूना के डॉक्टरों द्वारा की जाएगी।