पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लागत नहीं निकलने पर किसान उखाड़ रहे मिर्च के पौधे

लागत नहीं निकलने पर किसान उखाड़ रहे मिर्च के पौधे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव में सैकड़ों हेक्टेयर क्षेत्र में लगी मिर्च फसल वायरस की चपेट में है। इससे ही पौधों का कद बढ़ रहा है और ही फूल रहे हैं। क्षेत्र के किसान बेबस होकर मिर्च फसल उखाड़ रहे हैं।

किसान ओम पटेल, नयनसिंह सोनेर, गुलाबचंद पटेल ने बताया गांव सहित पथोरा, बलखड़, महाराजखेड़ी, साटकूर, पागाखेड़ी, सलीमपुरा, बामंदी, रुपखेड़ा, रेगवां, सोनखेड़ी, खड़कवानी अहिर धामनोद में मिर्च की खेती बड़ी मात्रा में की जाती है। वहीं मिर्च फसलों पर आई प्राकृतिक आपदा से फसलें बर्बाद हो रही है। वायरस की चपेट में आने से पौधे मुरझाने के साथ पनप नहीं पा रहे हैं। किसान महेश सरकार, आत्माराम बड़े, आनंदराम पटेल प्रभु पटेल ने बताया वायरस के चलते कृषि सलाहकारों से जानकारी लेकर तीसरे दिन दवाई का छिड़काव कर रहे हैं लेकिन कोई असर नहीं हो रहा। हजारों रुपए की लागत भी नहीं मिल पा रही है। किसान सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं खेतों में सर्वे कार्य के लिए कोई भी सरकारी अफसर के नहीं पहुंचने से किसान मायूस होकर मिर्च के पौधे उखाड़ रहे हैं। तो कुछ किसान अब भी सुधार का इंतजार कर रहे हैं। कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एसएस त्यागी से इस संबंध में चर्चा करना चाही लेकिन इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया।

^मिर्च फसल पर वायरस का अटैक होने की शिकायतें किसानों से मिली है। तहसील कार्यालय से आदेश मिलने के बाद टीम के साथ सर्वे किया जाएगा।^ -जगदीश मुजाल्दा, वरिष्ठउद्यान अधिकारी कसरावद

^वायरस से नुकसानी प्राकृतिक आपदा में नहीं आती। इसमें तहसील की कोई भूमिका नहीं है यह कृषि विभाग का मामला है।^ -एसपी सिंह, तहसीलदारकसरावद

वायरस के प्रकोप से मिर्च के पौधे सूख रहे हैं।